Breaking News

दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार : EVM के खिलाफ दिल्ली में कर रहे थे प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले एक बार फिर ईवीएम का मामला गरमाने लगा है। आज ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उदित राज (Udit Raj) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। यह धरना जंतर-मंतर में पहले से तय था, लेकिन पुलिस ने धरना प्रदर्शन की परमीशन नहीं दी। परमीशन न होने के बाद भी प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं (congress leaders) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिग्विजय सिंह ने X पर शेयर किया – मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22 फरवरी को #EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव न कराने के मुद्दे पर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था, जो मैंने स्वीकार किया। दो दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति निरस्त कर दी गई।

उदित राज ने कहा कि EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे रद्द कर दिया। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया। वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हज़ारों लोग जमा हुए।  दिग्विजय सिंह, दीपक बाबरिया, दीपांकर भट्टाचार्य, महमूद प्राचा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। हम प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन  हमें गिरफ़्तार कर लिया गया। अभी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!