द सीजी न्यूज
दुर्ग। किराए के मकान में निवास करने वाले लोगों को शुक्रवार को पीएम आवास का आबंटन किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में लाटरी प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, भोला महोविया, जयश्री जोशी, अनूप चंदनिया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम व सूडा के अधिकारी प्रीतेश वर्मा, आशुतोष ताम्रकार, दीपक भी उपस्थित रहे। नगर निगम के डाटा सेंटर में 41 हितग्राहियों को आवास आबंटित किया गया।
अब तक कुल 1502 निर्मित आवासों में से 485 आवासों का आबंटन हो चुका है। आज हितग्राहियों को आवास आवंटन के मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि 41 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया गया। हितग्राही अपने स्वंय का मकान पाकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने शासन प्रशासन के प्रति आभार जताया। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

