Breaking News

महिलाओं ने विधायक गजेंद्र यादव को बताई वार्ड की समस्या : असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने, भमि पट्‌टा न मिलने, सफाई सहित कई समस्याएंं सुलझाने की मांग की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शांति नगर के निवासियों ने विधायक गजेंद्र यादव से संवाद करते हुए वार्ड 17 में मूलभुत समस्याओं की जानकारी दी। विधायक गजेंद्र यादव ने सभी समस्याओं का शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुँचे विधायक से महिलाओं ने समस्या बताई। नियमित रूप से नाली सफाई न होने की जानकारी दी गई। युवाओं ने सुविधायुक्त खेल मैदान की मांग की। महिला सशक्तिकरण को लेकर पी एम मोदी के मन की बात सुनने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओ ने अपने विधायक से चर्चा की। वार्ड 17 की सुंदर बाई सांकरे, लालेश्वरी साहू, लक्ष्मी यादव, रामबाई ने पट्टे की समस्या की जानकारी दी, जिस पर विधायक ने शीघ्र प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा  करने का आश्वासन दिया।

वार्ड की स्वाति निर्मलकर, मोना यादव, राम बाई सहित वार्ड की महिलाओं ने बस्ती के चौक पर आसामाजिक तत्वों व्दारा अवैधानिक कार्य, नशा, गालीगलौज करने की समस्या बताये। विधायक यादव ने पुलिस अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने निर्देश दिये। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उपस्थित निवासियों ने वार्ड में मकान का पट्टा प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने, तालाबों की सफाई सड़क चौड़ीकरण का कार्य नाली की सफाई, मिनी गार्डन, पेवर ब्लाक टाईल्स लगाने और खेल मैदान जैसे अनेक समस्याओं से विधायक यादव को अवगत कराया। विधायक यादव ने सभी समस्याओं को बारी-बारी से पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक गजेंद्र ने वार्ड के तालाब व नाली की सफाई, आवारा मवेशी, भवन बनाने जैसे सभी मूलभूत समस्याओं का जल्द ही निराकरण करने का वादा किया।

विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थित महिलाओं को महतारी वंदन योजना की बहुत-बहुत बधाई दी। वार्ड में किसी प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारी की निर्देश दिये। कार्यक्रम में पार्षद व निगम उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, शिवेन्द्र परिहर, मीना सिंह, मन की बात के जिला प्रभारी संतोष सोनी, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, राहुल पंडित, मन की बात के विधानसभा प्रभारी, अनिल मनहरे, सत्येंद्र सिंह, नवीन राव, आनंद गोयल, रचित पाराशर, कृष्ण सिंह, मनोज साहू, भास्कर तिवारी, अभिषेक टंडन, प्रवीण सेन, धनेश्वर साहू, मनोज चंद्राकर, सुरुचि उमरे, नम्रता बंसोड़, मितानिन उषा निर्मलकर, पुष्पा देवांगन, लोकेश्वरी साहू, उर्मिला देवांगन, मूंगिया देवांगन, सती साहू, दशरथ साहू, सुखदेव साहू सहित निवासीगण उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!