द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम में 7 मार्च को सुबह 11 बजे बजट बैठक होगी। नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में सामान्य सभा की अंतिम बजट बैठक होगी। बजट बैठक में सबसे पहले एक घंटे तक प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी। इसके बाद नगर निगम की एमआईसी की ओर से बैठकों में लिए गए संकल्पों पर नियमानुसार चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। सचिवालय द्वारा नगर पालिक निगम नियम 2016 के नियम 18 के तहत विकास कार्यों और अन्य विषयों पर प्रश्न पूछने के लिए 1 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे तक अपना लिखित प्रश्न 3 प्रतियों में सचिवालय में प्रस्तुत करने कहा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
