Breaking News

रामलला के दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्रेन से रामभक्तों का दूसरा जत्था रवाना

द सीजी न्यूज

दुर्ग रेलवे स्टेशन से आज आस्था स्पेशल ट्रेन से राम भक्तों का दूसरा जत्था रवाना हुआ। दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कोर्सेवाडा ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आस्था स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के रामभक्त रवाना हुए।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र 650 से 700 से आम जनमानस अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। किस्मत वालों को रामलला अपने दरबार पर दर्शन को बुलाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी दिनों में रामलला दर्शन योजना के तहत सीनियर सिटीजन को रवाना किया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सभी के आस्था के केंद्र हैं। देश की विपक्षी पार्टी हमेशा कहती थी कि मंदिर कब बनाओगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया गया। छत्तीसगढ़ से लगातार रामभक्त अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!