Breaking News

भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारियां : दुर्ग शहर व ग्रामीण विधान सभा का चुनाव कार्यालय खुला : भाजपा नेताओं ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का आव्हान किया

  • लोकसभा संयोजक चंदूलाल साहू ने किया शुभारंभ : कहा – मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने जनता संकल्पित

द सीजी न्यूज

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आज दुर्ग शहर विधानसभा विधानसभा का चुनाव कार्यालय पटेल काम्प्लेक्स पद्मनाभपुर व ग्रामीण विधानसभा का कृष्णा टाकीज रोड रिसाली में दुर्ग लोकसभा संयोजक चंदूलाल साहू, सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में खोला गया।

इस अवसर पर दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओ ने काफी पहले से कमर कस ली है। एक माह पूर्व गंजपारा में लोकसभा चुनाव का केंद्रीय चुनाव कार्यालय खोलने के बाद अब विधानसभा स्तर भी कार्यालय खोलकर मैदानी तैयारी की जा रही है। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष डॉ सुनील साहू, फत्तेलाल वर्मा, गिरेश साहू शैलेंद्र शेंडे, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक चंदूलाल साहू ने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने लालायित है और वे चुनाव की प्रतीक्षा में है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटो में दुर्ग लोकसभा सीट पर फिर से रिकार्ड जीत हो, इसके लिए दुर्ग शहर के प्रत्येक कार्यकताओं को शहर विधानसभा में मिले भाजपा के लीड के रिकार्ड को तोड़ना होगा।

सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव केवल नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का नहीं होगा, बल्कि उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति व विश्वगुरु बनाने का चुनाव है। हरेक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि  जनता का अधिकाधिक आशीर्वाद प्राप्त करने घर-घर जाएं। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधान सभा चुनाव की तरह पूरे जिले के कार्यकर्ता फिर एक नया रिकार्ड बनाकर लोकसभा में भाजपा का परचम लहराएगें।

शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शहर विधानसभा से 60 वार्डो में एक-एक हजार से लीड देते हुए पूरे शहर में 60 हजार से अधिक वोटों से बढ़त दिलाने भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे, ताकि मोदी जी की झोली में दुर्ग सीट रिकार्ड मतों से डाली जा सके। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता इस बार सर्वाधिक मतों से मोदी जी को आशीर्वाद देंगे। पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, शिवेंद्र परिहार सहित अनेक नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता संतोष सोनी ने किया।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड़, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू राजेंद्र पाध्ये दिलीप साहू, अल्का बाघमार, आशीष निमजे दीपक चोपड़ा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन मंडल अध्यक्ष डॉ सुनील साहू, फत्तेलाल वर्मा, गिरेश साहू शैलेंद्र शेंडे, विजय ताम्रकार, मदन वाडई, सुनील अग्रवाल उप नेता देवनारायण चंद्राकर देवेंद्र चंदेल रजनीश श्रीवास्तव नारायण दत्त तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कालिहारी, महामंत्री गायत्री वर्मा, पार्षद शेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे नरेश तेजवानी अरुण सिंह, मनीष साहू, ओमप्रकाश सेन, हेमा शर्मा, कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव, राकेश साहू, अजय तिवारी, देवेन्द्र चंदेल, राकेश साहू, नरेश शर्मा, पोषण साहू, आसिफ़ अली सैय्यद बंटी चौहान, अतुल पहाड़े, नवीन साहू, अविनाश राजपूत, कृष्णा निर्मलकर, कृष्णा सिंह, रीता मेश्राम, गोविंद देवांगन, दिनेश मिश्रा, बँटी चौहान, विकास सेन, शुभम् साहू, शीतल जाँगिड़, प्रेरणा कश्यप, कलिंद्री साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!