द सीजी न्यूज
भिलाईनगर। भिलाई निगम के राजस्व अमले ने कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकानों और स्मृति नगर मे श्यामाचरण पाण्डेय के 8 दुकानों को संपत्तिकर की राशि न पटाए जाने के कारण सील बंद कर दिया है।
निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए भवन स्वामी को विधिवत नोटिस के बाद कुर्की वारंट जारी किया गया था। बकायादारों द्वारा निगम को देय करो का भुगतान न किये जाने पर कुर्की की कार्यवाही कर बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश दिये गए थे।
कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में निवासरत मंजीत सिंह बग्गा की 6 दुकानों का संपत्तिकर बकाया राशि 6 लाख 82 हजार 3 सौ 32 रुपया और स्मृति नगर निवासी श्यामाचरण पाण्डेय की 8 दुकानों की संपत्तिकर बकाया राशि 3 लाख 25 हजार 7 सौ 45 रुपया जमा करने नोटिस जारी किया गया था। टैक्स की बकाया राशि जमा न करने पर दोनों बकाएदारों की 14 दुकानों को जोन 1 सहायक राजस्व अधिकारी की टीम ने 14 दुकानों को सील बंद कर दिया।
अवकाश दिवस मे खुले रहेंगे टैक्स काउंटर
वित्तीय वर्ष समाप्ति पर निगम द्वारा भवन स्वामियों को सुविधा प्रदान करने के लिए निगम मुख्य कार्यालय और जोन कार्यालय के संपत्तिकर काउन्टर अवकाश के दिनों में खुले रखने के निर्देश निगम आयुक्त ने वसूली एजेंसी को दिये हैं। अवकाश के दौरान भी नागरिक निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निगम संबंधी देय करो का भुगतान कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

