- शासन को 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला
द सीजी न्यूज
रायपुर। सरगुजा जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक और प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था। जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal