द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा 15 मार्च को सुबह गश्त के दौरान वृत्त – भिलाई 4 क्षेत्र के अन्तर्गत कुन्द्रा पारा भिलाई 3 में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।कुल 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव, कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर जप्त किया गया। इसका कुल बाजार मूल्य 4400 रुपये है। आरोपी महिला तारणी हुसैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आबकारी उपनिरीक्षक गीतांजलि तारम, अनामिका टोप्पो, प्रियांक ठाकुर, आबकारी आरक्षक त्रिलोक नाथ इन्दोरिया और वाहन चालक दुर्गा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
