Breaking News

शहर के 8 मुक्तिधामों का कायाकल्प होगा : विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन

  • विधायक के प्रयासों से शहर के 8 मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए 2.48 करोड़ रुपए स्वीकृत

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर के 8 मुक्तिधामों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न कार्य और पेयजल व  बैठक व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। शोकांजलि के लिए हॉल का निर्माण किया जाएगा। शहर के 8 मुक्तिधाम परिसर पर होने वाले कार्यों के लिए विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल और रजनी विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभापति राजेश यादव, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर, भोला महोविया, शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह, नरेंद्र बंजारे, जमुना साहू, पार्षदगण उपास्थित थे।

विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर के मुख्य 8 स्थानों पर मुक्तिधामों के कायाकल्प के लिए शासन से 2.48 करोड़ की स्वीकृति मिलने के बाद वार्ड 15 करहीडीह, वार्ड 17 कादम्बरी नगर, वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 57 उरला, वार्ड 60 रायपुर नाका, वार्ड 11 हरनाबाँधा और वार्ड 50 बोरसीभाठा के मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह, शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

विधायक गजेंद्र यादव ने सभी कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य  प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल का पार्षद व स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नरेश तेजवानी, कविता तांडी, काशीराम कोसरे, खिलावन मटियारा, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज, बृजलाल पटेल, अजित वैध, चमेली साहू, कुमारी साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता आर.के. पालिया, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव व वरिष्ठ नागरिक, युवा व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!