द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के मुख्य अतिथ्य में ग्रामीण विधानसभा के ग्राम खपरी ( समोदा) में 3 करोड़ की लागत से 1.70 किलोमीटर लंबे मार्ग के उन्नयन और निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से लगातार विकास कार्यों की सौगात हमारे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति के सुविधाओं का ध्यान रखती है। डबल इंजन की सरकार होने से विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है।
ललित ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवा, महिला, किसान खुश हैं। आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी पर विधानसभा चुनाव में विश्वास जताया। इसके कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। आप सभी फिर से अपना आशीष और वोट लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदान करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, महामंत्री शिव निषाद, राजकुमार साहू, सरपंच नारायण साहू, पूर्व सरपंच विजय साहू, उपसरपंच पुष्पा ठाकुर, सरपंच गनियारी, डिलेवर साहू, बूथ अध्यक्ष नारायण साहू, ओम सिन्हा, उपअभियंता लोक निर्माण विभाग गगन जैन, अनुभागीय आधिकारी लोक निर्माण विभाग दुर्ग चंद्रशेखर ओगरे, राशन कार्ड लाभार्थी संतोषी, अंजली, बिंदु बाई, लता बाई, जमीन बाई, कमला, ग्यारी बाई, कुमारी बाई, उर्मिला बाई, देवकुमारी यादव, दिप्ती यादव व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


