Breaking News

कलेक्टर ने कल्लूबंजारी और दामाबंजारी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण : सर्तकता से वाहनों की जांच करने के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर स्थित कल्लूबंजारी और दामाबंजारी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन के समय अवैध शराब, राशि तथा अन्य सामग्री के परिवहन के मामले सामने आते हैं। उन्होंने सर्तकतापूर्वक वाहनों की जांच करने के बाद ही जिले में प्रवेश देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चेकपोस्ट में की जा रही कार्रवाई और वाहनों की जांच के लिए रजिस्टर पंजी संधारित करने व संदिग्ध वाहन पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना देने कहा। इस दौरान सीईओ जिला पचांयत सुरूचि सिंह, एसडीएम डोंगरगांव मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के क्रियान्वयन एवं निष्पादन अवधि तक अपने पेट्रोल पंप में मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) 1000 लीटर तथा हाई स्पीड डीजल आयल 2000 लीटर (डेड स्टाक को छोड़कर) का स्टॉक हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षित किए गए स्टॉक का वितरण जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं अन्य स्थानों पर अनुविभागीय राजस्व के अनुज्ञा पर किया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार पेट्रोल व डीजल पर्ची उपलब्ध कराएंगे एवं पेट्रोल पंप में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने कहा गया है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!