- भाजपा के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान
- विधायक गजेंद्र यादव के नेतृत्व में शहर के 200 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बाफना मंगलम दुर्ग में सम्पन्न हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दुर्ग में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 5वें नंबर पर आ गई है, भाजपा सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सहित समाज अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। आज पूरा देश कह रहा है – मैं भी मोदी का परिवार।
सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा वोट से ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग निगम के पार्षद इंद्राणी साहू, बबीता यादव, खिलावन मटियारा, एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी सहित 200 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चौकीदार के हाथ में देश सुरक्षित है और नित नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। ये मोदी जी की गारंटी है। तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को 3 नंबर पर लाने का संकल्प लिया गया है। तरह तरह के घोटाले करने वाले घोटालेबाज भूपेश बघेल ईडी के शिकंजे में है। 500 साल टेंट से प्रभु श्री राम को भव्य मंदिर तक लाने का काम बीजेपी ने किया है। देश बदल रहा है। आगामी चुनाव में आप भी भाजपा को वोट देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
इससे पहले विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त, रामलला दर्शन योजना, पहली केबिनेट में प्रदेश के 18 लाख परिवार को आवास दिलाने का निर्णय, किसानों को 2 वर्ष का बकाया बोनस और 3100 ₹ प्रति क्विंटल धान खरीदी के हिसाब से किसानों के खाते में राशि भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकांश गारंटी को 100 दिन में ही पूरा किया है। भाजपा सरकार ने जनता से किये गये वादे को निभाया है।
सांसद व लोकसभा चुनाव प्रत्याशी विजय बघेल, सहप्रभारी राजीव अग्रवाल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र पाध्ये, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ शिव चंद्राकर, सहसंयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ कांतिलाल बोथरा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विनायक नातू ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने बांटी, भौरा के नाम पर लूट मचाए रखा। छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा भाजपा ने दिलाया है और भाजपा ही राज्य को संवारेगी। पिछले चुनाव में जिस तरह मैदान उतरकर हमने कांग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्ति पाई है, मोदी को तीसरी बार लाने और अत्याचारी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने सभी भाजपा कार्यकर्त्ता एकजुटता से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारियों, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं, दुर्ग शहर के चारों मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी, समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


