Breaking News

भाजपा में कांग्रेसियों की एंट्री : दुर्ग नगर निगम के एमआईसी मेंबर, कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

  • कार्यकर्ता सम्मेलन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पवर्षा कर किया भाजपा प्रवेश करने वालों का स्वागत

द सीजी न्यूज

दुर्ग नगर निगम में सत्ताधारी कांग्रेस परिषद को झटका देते हुए एमआईसी मेंबर, वार्ड 60 की कांग्रेस पार्षद जयश्री जोशी सहित आधा दर्जन पार्षदों व पूर्व पार्षदों ने बाफना मंगलम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रवेश कर लिया। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद विजय बघेल, लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, सह संयोजक प्रीतपाल बेकचंदन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग  ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने वालों में वार्ड 16 सिकोला बस्ती के पार्षद खिलावन मटियारा, वार्ड 29 की पार्षद बबीता यादव, वार्ड 35 गंजपारा बाबा रामदेव मंदिर वार्ड पार्षद इंद्राणी साहू, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, गुड्डू यादव, कांग्रेस नेता मासूब अली शामिल हैं। सम्मेलन में करीब 2 सौ से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा प्रवेश करने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जहां कार्यकर्ता का सम्मान होता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से पूरी दुनिया प्रभावित है। यही कारण है कि दूसरे दल के लोग भी भाजपा में खिंचे चले आ रहे हैं। ये इस बात का प्रमाण है कि इस बार चार सौ पार है।

इस अवसर पर महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, आशीष निमजे सहित पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओमप्रकाश सेन मनीष साहू अरुण सिंह मीना सिंह चमेली साहू लीना देवांगन शशि साहू कुमारी साहू कुमारी साहू कमल देवांगन सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के पार्षदगण उपस्थित रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!