द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अंतर्राज्यीय सीमावर्ती बार्डर बाघ नदी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल व अन्य टीमों को अवैध शराब, नगदी व अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिये। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन का समय अवैध शराब, नगद तथा अन्य सामग्री के परिवहन से संबंधित केस सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को कड़ाई से जांच करने कहा। संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीमावर्ती चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध व संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्रवाई करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में की जा रही कार्रवाई एवं गाडिय़ों की जांच के लिए रजिस्टर पंजी संधारित करने के निर्देश दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
