Breaking News

पीएम मोदी ने किया था हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा : क्या 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला ? सांसद विजय बघेल बताएं कि छत्तीसगढ़ में कितने युवाओं को रोजगार मिला : जयंत देशमुख

द सीजी न्यूज

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने सांसद विजय बघेल की निष्क्रियता को लेकर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि विजय बघेल ने पांच साल के सांसद कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की पहल नहीं की। किसानों के हित में कोई आवाज नहीं उठाई। केंद्र की मोदी सरकार ने जितने वादे किये थे, उन वादों को पूरा नहीं किया गया। सांसद विजय बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई भी काम नहीं किया जिससे आम जनता का कल्याण हो सके।

जयंत ने कहा कि दस साल पहले भाजपा ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सांसद विजय बघेल बताएं कि उस वादे का क्या हुआ? कितने करोड़ लोगों को 10 साल में रोजगार मिला? केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कितने बेरोजगारों को नौकरी दी? हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा क्यों नहीं किया गया ? क्या सांसद विजय बघेल बेरोजगारों को रोजगार देने में मोदी सरकार की विफलता को खुले मंच से स्वीकार करेंगे।

जयंत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लाखों लोगों के रोजगार छिन गए। रोजगार छिनने के बाद इन युवाओं को रोजगार देना तो दूर, केंद्र सरकार ने उनके लिए कोई प्लान तक नहीं बनाया। पांच साल के कार्यकाल के दौरान विजय बघेल की दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं रही। लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को युवाओं से वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!