Breaking News

भाजपा ने झूठ और फरेब से सत्ता हासिल की : जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया : भाजपा सरकार ने बढ़ाई बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी : शंकरलाल ताम्रकार

द सीजी न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री व दुर्ग शहर के पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए  कहा है कि भाजपा नेतृत्व ने झूठ और फरेब से सत्ता हासिल की और सत्ता पाने के बाद लोगों से किये वादे को भूल गए। भाजपा ने हमेशा झूठे आश्वासन दिये, इन वादों को पूरा नहीं किया गया।

शंकर लाल ताम्रकार ने कहा कि भाजपा ने 2010 के चुनाव में हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का का आश्वासन देकर वोट बटोरे और सत्ता हासिल की। आज तक 15 लाख तो दूर मोदी सरकार ने 15 रुपया भी जमा नहीं किया। इसी तरह पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस का दाम कम करने का वादा भी किया गया, लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल का रेट 70 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया। गैस का दाम 475 रुपए से बढ़ाकर 11 सौ रुपए कर दिया गया।

वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि 2016 में नोटबंदी लागू कर भीषण भ्रष्टाचार किया गया। साथ ही दो हजार का नकली नोट बाजार में आ गया। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किस तरह की धांधली की, उसे पूरे देश ने देखा है। इलेक्टोरल बांड के जरिये भ्रष्टाचार को कानूनी अमली जामा पहनाया गया और बांड के माध्यम से भाजपा ने साढ़े 6 हजार करोड़ रुपए इकट्‌ठा कर लिये।

ताम्रकार ने कहा कि देश भर में बीएसएनएल के 80 हजार टावर है और लाखों किलोमीटर केबल बिछाया जा चुका है। बीएसएनएल को अपग्रेड करना छोड़कर अंबानी की जियो कंपनी को बढ़ावा दिया गया और करोड़ों का घपला किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने ईडी, इंकम टैक्स और सीबीआई के अधिकारियों का दुरुपयोग विपक्षी नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं को डराने के लिए किया। हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन को चुनाव के समय गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उद्योगपति शरद चंद रेड्‌डी को ईडी ने पहले जेल भेजा था, उसी रेड्‌डी से केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलाया गया। रेड्‌डी को जमानत पर छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिज्ञों पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन लोगों को भाजपा में प्रवेश दिलाकर क्लीन चिट दे दी गई। उन्हें पाक-साफ करार दे दिया गया। इनमें से अजित पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हैं और प्रफुल्ल पटेल भाजपा के बड़े नेता बनाए गए हैं। शंकरलाल ताम्रकार ने कहा कि राम के नाम से देशवासियों को लूटा जा रहा है। चुनाव शुरू होने पर विपक्षी नेताओं को जेल की सलाखों में डालकर 4 सौ पार का नारा दिया जा रहा है। आम जनता से प्रार्थना है कि देश के व्यापक हितों और आम जन के कल्याण के लिए कांग्रेस को वोट दें।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!