- कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन दलों के सभी भ्रष्टाचारी एक साथ हैं, इन्हें उखाड़ फेंकना है
- इंडी गठबंधन दलों के अधिकांश नेता या तो जेल में हैं या बेल पर-जेपी नड्डा
- इंडी गठबंधन कहता है कि भ्रष्टाचार बचाओ तो मोदी जी कहते हैं भ्रष्टचार मिटाओ
- भूपेश सरकार ने कोयला, चावल और गोबर तक में घोटाला कर डाला
द सीजी न्यूज
रायपुर/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि सबका साथ-सबका विश्वास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थवव्यवस्था बनाना है और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसी अवधारणा को लेकर भारत आज विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जो सामाजिक विसंगतियां थी, उन्होंने दूर किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं की। मोदी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया। इस्लामिक देश में तीन तलाक नहीं है, आपके एक वोट ने तीन तलाक खत्म करा दिया।
नड्डा ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित जो दूसरे देशों से शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता का अधिकार मिल रहा है। पहले देश में जाति और धर्म के नाम राजनीति होती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार विकासवाद की नीति पर चल रही है। कांग्रेस के लोग पहले जाति देखते थे, पिछड़ा है कि अगड़ा है, पहाड़ी क्षेत्र का है कि मैदान का है। किस धर्म का हैं? भाई-भाई को लड़ाने का काम कांग्रेस ने किया। मोदी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला।
गरीबों को मुफ्त चावल देने का काम अगर कोई किया तो वह प्रधानमंत्री ने किया। गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ मिल रहा है। आज मोदी की योजना के चलते 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए हैं। आज पीएम आवास के तहत 4 करोड़ गरीबों को आवास दिए। अभी मोदी जी ने संकल्प पत्र में कहा कि 3 करोड़ और पक्के मकान देंगे। उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ बहनों को गैस कनेक्शन दे दिया गया। जलजीवन मिशन के तहत 11 करोड़ बहनों को कनेक्शन दिया गया। 36 करोड़ नल जल कनेक्शन दिए। आज लोगों को निशुल्क इलाज किया जा रहा है। आज 5 लाख रुपए आयुष्मान योजना का लाभ 55 करोड़ जनता को दिया जा रहा है। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 70 साल से अधिक है, उसे भी 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलेगा। 70 साल से अधिक बुजुर्गों का भी कार्यकर्ता फार्म भरवाएंगे।
नड्डा ने कहा कि भारत 10 वें नंबर से 5 वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। 2029 में भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक भारत को विकासित देश बनाने का संकल्प है । भारत तकनीकी और दवाओं सहित सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। आज हम पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा कई गुना निर्यात के मामले में आगे हैं। भारत इलेक्ट्रानिक, दवाइयों में हमारा निर्यात आज 138 गुना बढ़ गया है। पहले आपके मोबाईल पर मेड इन चाइना लिखा होता था, आज मेड इन इंडिया लिखा होता है। भारत अब उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में आगे है। जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। आज दुनिया में आज हम दूसरे स्थान पर स्टील का उत्पादन कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जो भी विकास कार्य हुए हैं। वह भाजपा की सरकारों की देन हैं। यहां नेशनल हाइवे और पांच मेडिकल कॉलेज केंद्र की मोदी सरकार की देन है। छत्तीसगढ़ में अमृत भारत मिशन के तहत 32 रेलवे स्टेशन सहित एयपोर्टों को विकसित किए जा रहे हैं।
नड्डा ने कांग्रेस की भूपेश सरकार की अर्कमण्यता और भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार थी तो 18 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना को बंद कर दिया था क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी की योजना थी। आज हमारी सरकार ने फिर से पीएम आवास के तहत गरीबों को आवास दिया। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 3 करोड़ और गरीबों को पीएम आवास दिया जाएगा। देश में 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाएंगे। किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 साल तक चलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों को मुफ्त में बिजली मिलेगी। सोलर पैनल के जरिए बिजली तो मिलेगी। साथ में उसकी बचत बिजली से लोगों की आमदनी होगी। आने वाले समय में केंद्र की योजनाओं से दलहन और तिलहन में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा। आने वाले समय में मोटे अनाज मिलेट के उत्पादन में दुनिया का बड़ा हब बन जाएगा।
नड्डा ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विकास ही विकास है तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन के दलों का नारा है कि भ्रष्टचार बचाओ। पीएम मोदी का नारा है कि भ्रष्टचार हटाओ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में कोयला, चावल, शराब और गोबर तक में घोटाले हुए। यूपीए की मनमोहन सरकार के दौरान भी हेलीकाप्टर, टूजी, थ्री जी, कामनवेल्थ गेम जैसे अनगिनत घोटाले हुए थे, जिसका दंश पूरे देश ने झेला। इन घाेटालों के चलते देश की अर्थव्यवस्था की खस्ताहाल हो गई थी। कांग्रेस की सरकारों ने जमीन, आकाश, अंतरिक्ष और समुद्र तक में भी घोटाला करने से नहीं चूके।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन दल के नेता या तो जेल हैं या फिर बेल पर है। इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, टीएमसी, आप पार्टी के मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, के कविता ये सभी नेता जेल या बेल पर हैं। ये जितने भी दल हैं इनके नेता सभी परिवारवाद की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के राहुल व सपा के अखिलेश यादव-डिंपल यादव, लालू यादव इनके बेटे तेजस्वी यादव, स्टालिन, शरद पवार, आदित्य ठाकरे इनका मकसद है कि जाति धर्म के नाम पर वोट मांगों और अपने बेटे-बेटियों को मंत्री व मुख्यमंत्री बनाकर भ्रष्टचार करना है। इनको डर है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने तो इनका जेल जाना तय है। इसलिए सभी एक हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल सनातन विरोधी है। ये राम विरोधी पार्टी है, कांग्रेस कहती थी कि प्रभु श्रीराम काल्पनिक हैं। राम का कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। इन लोगों ने श्रीराम मंदिर के न्यौते का ठुकराया था। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये लोग खुलेआम श्रीराम और सनातन का विरोध करते हैं। जनता इन घमंडिया दलों को सबक सिखाएगी। लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस दिखती है वहां-वहां कमल खिलाना है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने किसानों को बोनस नहीं दिया था। हमारी सरकार बनने के बाद तत्काल किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। महतारी वंदन की योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में हर महीने 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पति है-विजय बघेल
भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि जेपी नड्डा ने कोरोनाकाल में जिस तरीके से देश की सेवा करने का उत्साह हम लोगों को दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम कार्यकर्ता सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए लोगों की सेवा की। कांग्रेस की राज्य में सरकार होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं के कर्मठता से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। आज फिर आपके उत्साह और प्रेरणा के आशीर्वाद से कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर शैलजा चंद्राकर, नवीन शर्मा, प्रकाश अवस्थी, के राजू पार्षद सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
आयोजित आमसभा में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल संयोजक अवधेश चंदेल सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, पूर्व विधायक रमशीला साहू, सांवलाराम डहरे, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, मुकेश शर्मा, बृजेश ब्रिजपुरिया, रवि शंकर सिंह, उषा बारले, सुरेंद्र कौशिक, प्रेम लाल साहू, विजेंद्र सिंह, लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व आम जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


