Breaking News

भाजपा सरकार से टूट चुका आम जनता का भरोसा : महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता पूरे देश में करेगी बीजेपी का सफाया – विजय

  • आज पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल -विजय जांगिड़
  • किसान ,मजदूर, महिला, युवा सभी बदलाव के पक्षधर – आशीष छाबड़ा
  • भाजपा की विदाई तय, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की भारी मतों से होगी जीत  – नीता लोधी

द सीजी न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहसचिव विजय जांगिड़ ने बेमेतरा जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा पर कड़े प्रहार किये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 5 न्याय योजनाओं और 25 गारंटी को लेकर चुनाव मैदान में है। गांव से लेकर शहर में राहुल गांधी की इन योजनाओं और गारंटियों को अपार समर्थन मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा का सफाया होना तय है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। जनता का भरोसा भाजपा की सरकार से टूट चुका है और लोग आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि कांग्रेस किसान न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, भागीदारी न्याय से देश को राहत देकर पूरे देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है। पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी के शासन में आम जनमानस त्रस्त हो चुका है। किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। इसके लिए संसद में कानून बनाया जाएगा। स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण किया जाएगा।

कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है। इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। माता-बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर साल एक लाख रुपए देने का वादा भी किया गया है। केंद्रीय भर्तियों में 50% महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया गया है। देश में पहले चरण में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। शेष चरणों में भी देश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का दृढ़ निश्चय किया है।

भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में जनता त्रस्त है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। राजीव किसान न्याय योजना के तहत लोगों को लाभ दिया। पूरे देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में 2640 रुपए में धान खरीदी की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। डबल इंजन की सरकार में गरीबों के चावल में कटौती कर 5 किलो चावल कर दिया है। जनहित कार्य योजनाओं को बंद करने का काम भाजपा की सरकार निरंतर कर रही है, जिससे जनमानस में आक्रोश है। निष्क्रिय सांसद ने जनहित में आवाज़ नहीं उठाई, अब इनका सूपड़ा साफ होना तय है।

महंगाई, बेरोजगारी, अच्छे दिन, 15 लाख जैसे सभी वादे जुमला साबित हुए – नीता लोधी 

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता नीता लोधी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से धोखा किया है। अच्छे दिन लाने का वादा कर भूल गये। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर भूल गए। हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा भूल गए। किसानों को समर्थन मूल्य देने और आय दुगुनी करने का वादा भूल गए। भाजपा नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर वोट मांगने का साहस क्यों नहीं कर रही ? देश की जनता इनके जुमलों से त्रस्त है। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा ने भ्रष्टाचार किया। इस बार इनकी विदाई तय है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल ने बैठक का संचालन किया। शहर अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सुशील साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस नांदघाट, शकुंतला साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, सुरेंद्र तिवारी, टी आर जनार्दन, प्रनीष चौबे, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार साहू, जोगेंद्र छाबड़ा, सनतधर दीवान, अवनीश राघव, सुनील नामदेव, रीता पांडेय, हरीश साहू, झम्मन बघेल,अयोध्या चंद्राकर, पार्षद मनोज शर्मा, सुशीला जोशी, जावेद खान, अजय राज सेन, रश्मि मिश्रा, जाया साहू, राजू साहू, शत्रुघ्न साहू, धरम वर्मा, आशीष ठाकुर, घनश्याम देवांगन, प्रशांत तिवारी, एवन डिंडोरे, सुरीत ध्रुव, नारायण छाबड़ा, रवि रजक, हेमिन यादव, सहोद्रा नौरंगे, गुरेन्द्र वर्मा, कैलाश साहू, बाजारू यादव, मोहन साहू, देवचरण गोसाई, चमरू वर्मा, जनता साहू, महेंद्र निषाद, भोजेंद्र निर्मलकर, मोहन शर्मा, भागवतदास मार्कण्डेय, सैलू यादव, पुसाऊ साहू उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!