Breaking News

बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों की छोटी-बड़ी समस्याएं दूर करने हर स्तर पर करूंगा संघर्ष : राजेन्द्र साहू

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लोकसभा चुनाव में दुर्ग क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के बीच मुकाबला है। पांच साल तक खामोशी की चादर ओढ़ने वाले भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद विजय बघेल की निष्क्रियता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस चुनाव में  विचारधारा  की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा यह है कि वो जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी वादा करती है लेकिन वादों से मुकर जाती है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज भिलाई में जनसंपर्क करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी पं. जवाहर लाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर लाल बहादुर शास्त्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सिद्धान्तों पर चलने वाली पार्टी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के उसूलों पर चलने वाली पार्टी है, जो सिर्फ वादा करके मुकर जाती है। भारतीय जनता पार्टी पहले जुमलेबाजी करती थी, अब जुमलेबाजी की जगह मोदी की ग्यारंटी ने ले लिया है।

राजेन्द्र साहू ने भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 62 सेक्टर 6 में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा। बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलाम खान ने कहा कि मौजूदा सांसद विजय बघेल का एक भी कार्य बता दीजिए, जिसमें उन्होंने अपनी सहभागिता दी हो। पहले भिलाई इस्पात संयंत्र में 60 हजार कर्मचारी थे, धीरे-धीरे यह आंकड़ा 25 हजार पर आ गया। आज सिर्फ 12 हजार कर्मचारी हैं। आज भिलाई इस्पात संयंत्र की हालत अत्यंत खराब हो गई है। कर्मचारियों को ना तो एरियर्स मिल रहा है और ना बोनस।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एमआईसी सदस्य व वार्ड 62 की पार्षद मालती ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास लिखने जा रही है। अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक घर की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा। महिलाओं में आत्मनिर्भरता आएगी और महिला आत्मनिर्भर होगी तो घर समाज और देश मजबूत होगा।

बैठक में सौरभ दत्ता, रेणु चन्द्राकर, यास्मीन बानो, गौरी साहू, शिखा रायसिंह, एस पार्वती, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक दाऊलाल चन्द्राकर, ओंकार चन्द्राकर, सेवन ठाकुर, पार्षद वार्ड क्रमांक 63 सी मार्केट सेक्टर 6 उपस्थित थे। सिंधु भवन में ब्लॉक कांग्रेस 3 द्वारा बैठक रखी गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेंद्र साहू ने कहा कि हमें कांग्रेस की योजनाओं को जन जन तक लेकर जाना है। भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को जनता के समक्ष रखना है। जिस तरह भिलाई नगर की जनता ने महापौर के रूप में नीरज पाल, विधायक के रूप में देवेन्द्र यादव को चुना, उसी तरह आपको मुझे चुनकर संसद तक पहुंचाना है। हम तीनों मिलकर विकास कार्यों की एक नई इबारत लिखेंगे। मौजूदा सांसद विजय बघेल  चुनाव जीतने के बाद सेक्टर एरिया में नही आए, तो बेमेतरा और नवागढ़ क्या जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन लाकर जनधन योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे। 15 लाख बहुत दूर की बात है, पन्द्रह रुपये भी नही आए। हम दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात नहीं करते लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो छह महीने के अंतराल में तीस लाख युवाओ को केंद्र में रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। वर्तमान सांसद ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की पीड़ा को संसद में नही उठाया, यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।

साहू ने कहा कि अगर आपने मुझे चुनकर संसद में भेजा तो मेरा आप सब भिलाई नगर वासियों से वादा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण नही होने दूंगा। बदहाली के कगार पर पहुँच चुके सेक्टर 9 हॉस्पिटल को सर्वसुविधायुक्त बनाकर आप लोगों के सामने पेश करूंगा। जहाँ पहले की तरह इलाज होगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सेक्टर चार के पार्षद राजेश चौधरी ने कहा कि देश में मोदी विरोधी लहर चल रही है जिसके कारण मोदी उलूल जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। अबकी बार चार सौ पार का नारा दे रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा। वे संविधान बदलने की बात कर रहे है अगर संविधान बदल गया तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। आरक्षण खत्म हो जाएगा। इसलिए, कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!