- 400 पार के महायज्ञ में आहुति डालने तैयार है दुर्ग की जनता – ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना, जोरातराई, डुंडेरा, पुरैना हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर सघन जन सम्पर्क किया। इस दौरान महिलाओं ने जगह-जगह फूल माला व आरती से स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से मुलाक़ात कर मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की जानकारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने और विजय बघेल को दोबारा सांसद बनाने का आव्हान किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष का कार्यकाल कांग्रेस के 60 वर्ष के कार्यकाल पर भारी पड़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत आंतरिक और बाह्य दोनों रूप में सशक्त बना है। 2024 का यह चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह राष्ट्र के नवनिर्माण का चुनाव हैं, इस नवनिर्माण की बागडोर हम सबको मिलकर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौपना हैं।
ललित ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास तेज गति से होता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तीन माह की सरकार ने लगातार जनहित में निर्णय लेकर इतिहास रच दिया हैं। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत, दो वर्ष का बकाया बोनस प्रदान प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। देश और प्रदेश की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए चंद्राकर ने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप शैलेंद्र शेंडे, राजू जंघेल, दशरथ साहू, भिलाई जिला महिला मोर्चा महामंत्री कंचन सिंग, सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चन्द्राकर, सोनू राम सिंग, अजीत चौधरी, पूनम सपहा, एम लक्ष्मण, जी कनेश्वर,राव, बी कृष्णा राव, डी साई, ओम प्रकाश मिर्ज़ा, शंकर यादव, मोहन बघेल, पी रामा राव, सी एच बैकुंठ, दिलेश, पी चंद्रप्रकाश, डी नीरज, डी तिरुपत राव, अनुसुईया बिंदा, गीतेश्वरी, सरल, भवानी, सरस्वती, द्रोपती यादव ,रूप शरण यादव, पार्षद ओम प्रकाश, मिर्ज़ा, लता मानिकपुरी, अमेरिका दुलारी, प्रमीला, जानकी, कुशल, लक्ष्मी चंद्राकर, गंगोत्री, पुष्पा, सतरूपा, मेलू महेश्वर पटेल, विजय विश्वकर्मा, सोमनाथ, शंकर यादव, रति राम, मेहतरीन बाई, सेवरा देवी, रूखमणी यादव, लक्ष्मी यादव, संतोष, लखन नाग, वेद व्यास, चंद्रा बारीक, आरती गोड, लक्ष्मी बाग, ज्योति झा, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे
महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रिसाली मंडल विधानसभा चुनाव कार्यालय में आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। विधायक ललित चंद्राकर ने सभी मातृशक्ति को प्रणाम कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शेष जांगड़े छाया पार्षद व बसंती साहू महिला कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में नेवई, स्टेशन मरोदा की नारी शक्ति ने दुर्ग ग्रामीण लोकसभा कार्यालय रिसाली में भाजपा प्रवेश किया।
भाजपा कार्यालय में रोमन पटेल आरती पटेल, संतोषी महार, सरोज, कुंजन जोशी, उत्तम जोशी, रतनी बाई, सुनिता साहू, कुमारी पटेल, लता साहू, द्रोपति, हीरा, राधिका देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, अन्नू,देवी, सरोज चंदेल, सावित्री साहू, ओमिन, ममता निर्मलकर, ननकी विभार, कविता बंजारे, शांति साहू, प्रतिमा साहू, रानी देवी, ललिता ठाकुर, संध्या चंद्राकर, प्रतिमा साहू, नेहा माधुरी यादव, रीना देवांगन, रीना साहू ने भाजपा प्रवेश किया।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि लगातार भारतीय जानता पार्टी मजबूत होती जा रही है। लोगो के मन में केवल एक ही भाव है कि देश के विकास के लिए काम करना है। लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। मोदी की गारंटी और विष्णु देव के सुशासन से देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। पार्टी प्रवेश करने वालों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराते हुए विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, दशरथ साहू, भिलाई जिला महिला मोर्चा महामंत्री कंचन सिंग,राजू नेताम, सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चन्द्राकर, सोनू राम सिंग, मंडल मंत्री अजित चौधरी, पूनम सपहा, दुर्गा, छाया पार्षद दुर्गेश साहू व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण व नागरिक उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



