द सीजी न्यूज
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का सालाना जलसा ( तकरीर ) किया जा रहा है। तकरीर (प्रवचन) का प्रोग्राम इस साल 8 जुलाई यानी मोहर्रम की पहली तारीख सोमवार से 17 जुलाई 2024 यानी मोहर्रम की दसवीं तारीख तक मनाया जाएगा।
तकरीर (प्रवचन) करने मुफ़्ती क़ासिम उल क़ादरी कासीपुर उत्तराखंड से तशरीफ ला रहे हैं। जलसे में दुर्ग शहर में पहली बार मुस्लिम धर्म गुरु पैगम्बर साहब के वंशज आले नबी औलादे अली फर्ज़न्दे गौसे आज़म शाहजादे सिमना हज़रत मौलाना सैय्यद मोहम्मद सलमान अशरफ अशरफी उल जिलानी साहब, अम्बेडकर नगर किछोछा शरीफ भी उत्तरप्रदेश से तशरीफ़ ला रहे हैं। हजरत मोहम्मद सलमान अशरफ मोहर्रम की 8 तारीख से मोहर्रम की 10 तारीख तक जलसे में मौजूद रहेंगे और कौम से ख़िताब करेंगे।
अंजुमन के सेक्रेटरी जुनैद आज़मी ने बताया तकियापारा में इस साल जिक्र ए शोहदाए क़र्बला का 59 वां साल है। 7 जुलाई रविवार को बाद नमाज़ मगरिब ईदगाह मैदान में परचम कुशाई की जाएगी। इस दौरान मुस्लिम समाज के सभी उलमा किराम मौजूद रहेंगे।दस दिनों तक चलने वाला जलसा कार्यक्रम तकिया पारा वार्ड 8 के ईदगाह मैदान में होगा। इस साल बारिश को देखते हुए कार्यक्रम स्थल मे वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है। जलसा रात ठीक 10 बजे शुरू होगा। अंजुमन के सदर अज़हर पटेल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जलसे में शामिल होने अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
