Breaking News

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका : पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका स्वीकार : अब 31 जुलाई को होगी सुनवाई

द सीजी न्यूज

भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव नई मुसीबत में फंस गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार प्रेमप्रकाश पांडेय ने देवेंद्र के खिलाफ याचिका दायर की थी। पांडेय ने याचिका में कहा कि देवेंद्र यादव ने जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन किया है। चुनाव नामांकन में देवेंद्र यादव ने अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाई है। पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनावी याचिका को कोर्ट ने चलने योग्य माना है। इसके कारण अब उन्हें हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विधायक देवेंद्र यादव ने सुनवाई नहीं करने को लेकर हाईकोर्ट में आवेदन लगाया था। मामले में अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

याचिका में कहा गया कि चुनाव आयोग से आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी छिपाना प्रावधानों का उल्लंघन है। यदि कोई उम्मीदवार इस तरह की जानकारी छिपाता है, तो उसका निर्वाचन अवैध हो जाता है। रायपुर और बिलासपुर कोर्ट ने देवेंद्र यादव को समन जारी किया, जिसमें उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है। देवेंद्र यादव के निर्वाचन को हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी व आपराधिक मामले छिपाने के आधार पर चुनौती दी गई। प्रेम प्रकाश पांडेय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता को सुनने के बाद न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

दो हफ्ते पहले हाईकोर्ट में जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में देवेंद्र यादव की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में देवेंद्र यादव की ओर से एडवोकेट बीपी शर्मा ने आवेदन पेश किया और याचिका को चलने योग्य नहीं बताया। सभी पक्षों की सुनवाई और बहस पूरी हो जाने के बाद कोर्ट ने फिलहाल फैसले को रिजर्व रख लिया था, लेकिन इसी मामले में अब कोर्ट ने याचिका को चलने योग्य माना है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!