Breaking News

महावृक्षारोपण अभियान : छत्तीसगढ़ में रोपे जाएंगे 3 करोड़ 85 लाख पौधे

  • देश भर में मार्च तक 140 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे
  • राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम ‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई से

द सीजी न्यूज

रायपुर। ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 को ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 3 करोड़ 85 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई शाम 4 बजे जैव विविधता पार्क, अटल नगर, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथ्य में और अध्यक्ष वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। महावृक्षारोपण अभियान में अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा व सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अभनपुर, इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय द्वारा वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण स्थानीय देवी-देवताओं के नाम से करने का आह्वान किया गया है। राज्य के सभी जिलों में ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आम, जामुन, बेल, कटहल, सीताफल, अनार, शहतूत, बेर, तेन्दू, गंगा इमली जैसे फलदार पौधे और लघु वनोपज व औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे- हर्रा, बहेड़ा, आंवला, नीम, पुत्रन्जीवा, काला सिरस, रीठा, चित्रक आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातियां बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन के साथ अन्य प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केन्द्र, पुलिस चौकी, अस्पताल, शासकीय परिसर, शासकीय एवं अशासकीय भूमि, विभिन्न अद्योगिक संस्थानों की रिक्त भूमि पर इस महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!