Breaking News

मदनवाड़ा नक्सली हमले के शहीदों को विधायक ललित चंद्राकर ने दी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज

दुर्ग / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत शहीद चौक रिसाली में मदनवाड़ा नक्सली हमले के शहीदों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा में नक्सली हमला हुआ था, जिसमें एसपी विनोद चौबे सहित कुल 29 पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने संगवारी बहुदेशीय सेवा समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीद रजनीकांत सिंह, अमर शहीद वीके चौबे व अमर शहीद अमित नायक सहित सभी अमर शहीदों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहीद के पिता बेचंद सिंह, शहीद की पत्नी पिंकी सिंह, बेटी अनुष्का सिंह, हंसिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, राजू जघेंल, अजित चौधरी, अनुपम साहू, विक्की सोनी, रंग बहादुर, राजू राम, पार्षद माया यादव, विष्णु पाठक, मुकेश पाण्डे, रंग बहादुर सिंह, राम मूर्ती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!