Breaking News

नई बसाहट वाले इलाकों में नए पोल लगाएं, करें विद्युत लाइन का विस्तार : विधायक गजेंद्र यादव ने की पहल

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विधायक गजेंद्र यादव ने शहर में कई प्रमुख प्रोजेक्ट की प्लानिंग के साथ ही मूलभूत समस्याओं के निराकरण की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं के निराकरण की दिशा में अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश देने के साथ ही शहर के सभी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी विधायक गजेंद्र यादव ने पहल की है।

विधायक गजेंद्र ने नये बसाहट वाले क्षेत्रों में लाइन विस्तार करने की नागरिकों की मांग को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के सभी जोन के कार्यपालन अभियंताओं को पत्र लिखा है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त रौशनी के लिए बिजली पोल, लाइट व अन्य सुधार करने निर्देश दिए हैं, ताकि रात्रि में आने-जाने में नागरिकों को परेशानी न हो। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से जिले भर के लोगों का देर रात तक  आवागमन लगा रहता है।

विधायक गजेंद्र यादव ने पत्र में उल्लेख किया है कि दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई बस्तियां और कालोनियां बनी हैं। वहां अभी तक पोल व लाइन विस्तार न लगने से विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन में व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा विद्युत पोल सह लाइन विस्तार किये जाने की मांग की गई है। इन क्षेत्रों में शीघ्र ही स्थल निरीक्षण कर पोल व लाइन विस्तार कार्य करने के लिए समुचित कार्यवाही करने कहा है।

लगभग 500 नए पोल लगेंगे

 वार्ड 56 बघेरा (मोहलई रोड) में परमेश्वरी भवन के पास, पुलगांव गांधी चौक के पास, पुलगांव सतनामी पारा में, पुलगांव वार्ड 55 मुक्तिधाम रोड 12 पोल, महेश कालोनी पुलगांव में पोल लगाने का कार्य, कबीर आश्रम के पीछे मानिकपुरी के घर के पास 2 पोल, श्री नगर वार्ड क. 57 उरला में मुर्राभट्ठा के पीछे बजरंग होटल के पास 5 पोल,  नयापारा भंगड़देव मंदिर के नीच गली में 04 नग पोल, दीपक किराना के नीचे मराठी गली में 04 नग पोल, वार्ड क. 2 बजरंग नगर चौक से केजू मिल मुर्रा भट्ठा गली तक 15 नग पोल। 11. सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल गली में 04 नग पोल,  राजीव नगर गार्डन से आंगन बाड़ी हनुमान मंदिर के आगे सड़क पर 04 नग पोल, गंजपारा वार्ड 36 में नरेन्द्र गुप्ता के घर के सामने 1 नगर पोल, वार्ड क. 58 उरला संगम चौक कबीर नगर दुर्ग में 2 पोल लगाने कार्य, वार्ड क. 55 पुलगांव शीतला तालाब टोमन निषाद घर से लक्ष्मीकांत दुबे घर तक पोल लगाने का कार्य, वार्ड 55 पुलगांव में मुक्तिधाम में 25 नग पोल लगाने कार्य, वार्ड 56 बघेरा में खम्भे की दुरी अधिक होने से तार नीचे आ गया है अतिरिक्त पोल इसी प्रकार बिजली विभाग के सभी जोन मिलाकर लगभग लाइन विस्तार के साथ 500 पोल लगाने का कार्य किया जाएगा।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!