Breaking News

स्क्रीनिंग कैंप : जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 121 बच्चों की जांच की गई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / चिरायु अंर्तगत 15 व 16 जुलाई 2024 को डी.ई.आई.सी जिला चिकित्सालय दुर्ग में जन्मजात हृदय रोग हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव नोडल अधिकारी आर.बी.एस., जिला प्रोग्राम मैनेजर संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में एस.एम.सी हार्ट इंस्टीट्युट के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय चौरसिया व डॉ. तुषार मालेवार के सहयोग से जन्मजात हृदय रोग स्क्रीनिंग शिविर में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 121 बच्चों का जांच किया गया।

सर्जरी हेतु 23 बच्चों को चिन्हांकित किया गया। 6 माह बाद 40 बच्चों की दोबारा जांच की जाएगी। 50 बच्चों का ईको जांच नार्मल पाया गया जबकि 8 बच्चों को गंभीर हृदय रोग से ग्रसित है जिनकी सर्जरी संभव नहीं है।

चिरायु योजना के अंर्तगत डी.ई.आई.सी में पंजीकृत आयुष्मान भारत योजना के तहत अप्रेल 2024 से अब तक 10 बच्चों की निशुल्क सर्जरी कराई गई है। जिसमें 1 बच्चे का कॉकलियर इंप्लांट हुआ है, जिनका निरंतर स्पीच थैरेपी डी.ई.आई.सी में दिया जा रहा है ताकि वह अन्य सामान्य बच्चों की तरह सुन सके और सामान्य जिन्दगी जी सके। 2 बच्चे की जन्मजात हृदय रोग की जटिल सर्जरी कराई गई। 5 बच्चों के कटे-फटे-होठ वं तालू के क्लब फुट के 2 बच्चों की सर्जरी कराई गई है। 10 बच्चे जिनको जन्मजात विकृति थी। वे चिरायु की मदद से अब सामान्य जिन्दगी जी सकेंगे। शिविर को सफल बनाने में डी.ई.आई.सी टीम व चिरायु दल का विशेष योगदान रहा।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!