- जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 26 हजार 928 आवास पूर्ण
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जिला प्रदेश में आवास निर्माण पूर्ण करने में प्रथम स्थान पर है। योजनांतर्गत ग्रामीण अंचलों में पात्र गरीब व आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान मिल रहा है। शासन द्वारा जिले को वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 27 हजार 442 आवास निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिसमें से 26 हजार 928 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस प्रकार 98.10 प्रतिशत आवास निर्माण के साथ राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शेष बचे 514 आवासों निर्माण को हितग्राहियों से संपर्क कर शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों को निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूर्ण कर राशि प्राप्त करने कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत जिले में शेष बचे 514 आवास निर्माण को पूरा करने के लिए हितग्राहियों की सहभागिता बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने हितग्राहियों से अपने आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने और योजना अंतर्गत चार किस्तों में प्राप्त होने वाली कुल 1 लाख 30 हजार रुपए और 95 मानव दिवस की मजदूरी राशि मनरेगा से प्राप्त करने कहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
