Breaking News

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर : महापौर ने आयुक्त के साथ सुनी वार्डवासियों की समस्याएं : 136 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। सोमवार को शहर के पटरीपार आदित्य नगर, कुशाभाऊ ठाकरे में वार्ड क्रमांक 14 से लेकर वार्ड 60 के नागरिकों के लिए जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। नागरिकों ने शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराई। शिविर में महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर संजय कोहले, दीपक साहू, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, अरुण सिंह, जमुना साहू, काशीराम कोसरे, अमित देवांगन, निर्मला साहू, खिलावन मटियारा, काशीराम रात्रे सहित अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर और निगम आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को समस्याओं के उचित निराकरण के लिए निर्देशित किया। शिविर में महापौर धीरज बाकलीवाल को लोगों ने विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में पीएम स्वनिधि, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, अतिक्रमण, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, नाली,सड़क, भवन निर्माण आदि से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन जमा किये गए। वार्ड की अन्य समस्याओं से भी महापौर को अवगत कराया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 338 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया। 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अन्य 202 आवेदनों पर प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सबसे ज्यादा भीड़ आधार अपडेट कराने वालों की रही। 29 लोगों ने आधार अपडेट कराया। 13 लोगों ने इलाज कराने आयुष्मान कार्ड बनवाया। शिविर स्थल पर 46,986 रुपए की राजस्व वसूली भी की गई। जल विभाग से संबंधित 17 आवेदन, नाली, सड़क संबंधी निर्माण के लिए और 24 लोग राशन कार्ड में नाम संशोधन कराने पहुंचे थे। साफ सफाई से संबंधित 39 आवेदनों को मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में मौजूद संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता आर के पालिया, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, तहसीलदार ख्याति नेताम, शुभम गोइर व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजनांतर्गत जिन हितग्राहियों का DBT नहीं हुआ है, उनका डाक विभाग के सहयोग से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी उपलब्ध कराई गई, बताया गया कि गर्भावस्था में बच्चे के पोषण के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ व अतिरिक्त आहार लेने की आवश्यकता है। पौष्टिक आहार से बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास पूर्ण तरीके से होता है और माता स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!