Breaking News

जनसमस्या निवारण शिविर : महापौर की पहल पर आम जनता की शिकायतों का हुआ त्वरित निवारण : स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेशन के साथ राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश व आयुक्त लोकेश चन्द्रकर के मार्गदर्शन में नगर निगम दुर्ग प्रशासन द्वारा गुरुवार को सिंधु भवन वार्ड क्रमांक 24 में जन शिकायत एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिविर में पहुँचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस असवर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, पार्षद नरेश तेजवानी, पार्षद सत्यवती वर्मा, अमित देवांगन, मीना सिंह, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता पंकज साहू आदि मौजूद रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 183 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 118 का निराकरण किया गया। 65 आवेदन लंबित हैं। ज्यादातर लोगों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने से संबंधित आवेदन दिये। सफाई व्यवस्था से संबंधित 64 आवेदन मिले। जिनका त्वरित निराकरण किया गया।शिविर में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर आम जन शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटते हैं लेकिन समय पर उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को इस शिविर से लाभ मिल रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदन व शिकायत पत्रों को शीघ्र ही संबधित विभागों के पास निराकरण के लिए भेजा जाएगा।

शिविर में समस्त विभागों के अधिकृत अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने स्टॉल में समस्याओं के समाधान में तत्परता से जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग में शिविर का आयोजन 29 जुलाई से प्रारंभ किया गया था और आज 8 अगस्त को जन समस्या निवारण शिविर का समापन हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद नरेश तेजवानी, पूर्व महापौर आरएन वर्मा की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में 3 गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!