Breaking News

कोलकाता रेप मर्डर केस : विरोध में दुर्ग-भिलाई में चिकित्सा सेवा ठप्प : सड़कों पर उतरे डॉक्टरों ने जताया आक्रोश

द सीजी न्यूज

कोलकाता में महिला डॉक्टर की जघन्य हत्या और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के साथ ही डॉक्टर्स पर हजारों उन्मादियों की भीड़ द्वारा हमले किये जाने के खिलाफ आज दुर्ग-भिलाई के डॉक्टरों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रही। ओपीडी बंद रहे। प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरोंं के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर आज चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल, स्पर्श हॉस्पिटल, पल्स हॉस्पिटल, बी एम शाह हॉस्पिटल सहित दुर्ग -भिलाई के समस्त नर्सिंग होम व प्राइवेट क्लिनिक की ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। जिला चिकित्सालय की महिला व प्रसूति विभाग की महिला चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और सेक्टर 9 अस्पताल के डॉक्टर्स ने काली पट्टी लगाकर ओपीडी में कार्य किया। अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखते हुए गंभीर व आकस्मिक मरीजों का इलाज जारी रखा।

आज आईएमए भवन दुर्ग में सुबह 11 बजे से सैकड़ों डॉक्टर्स, मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत छात्र छात्राएं और मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव्स भारी संख्या में एकत्रित हुए। धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रभात पांडेय, डॉ शरद पाटनकर, डॉ अजय गोवर्धन, डॉ अहमद हमदानी, डॉ राजू भैसारे ने सम्बोधित किया। मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव्स एसोसिएशन के संतोष सोनी, पीनाकी चक्रवर्ती व नागेश शर्मा और महाराष्ट्र मंडल के गिरीश पालेकर व अनिल जोशी ने आंदोलन को अपना समर्थन पत्र सौंपा।

धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकाली गई जिसमें डॉक्टर्स व मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। शाम 7 बजे सिविक सेंटर में कैंडल मार्च निकालकर और मौन धारण कर पीड़िता व दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च में डॉ संतोष नशीने, डॉ टी के पांडे, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डॉ जी एच राजपाल, डॉ एस एम कोठारी, डॉ गौतम पींचा, डॉ आर एस नायक, डॉ बी एस भाटिया, डॉ ए डी उरगांवकर, डॉ व्ही एस बघेल, डॉ राजकुमार जैन, डॉ रवि शुक्ला, डॉ राकेश चौबे, डॉ व्ही के गोयल, डॉ नेमी चोपड़ा, डॉ प्रवीण जैन, डॉ अजय गुप्ता, डॉ जय तिवारी, डॉ राजीव चंद्राकर, डॉ अनुराग दीक्षित, डॉ अर्चना चौहान, डॉ मंजू शुक्ला, डॉ नम्रता भुसारी, डॉ संगीता सिन्हा, डॉ रेखा रत्नानी, डॉ करुणा शुक्ला, डॉ मंजू यादव, डॉ दीप्ति राठौर, डॉ फातिमा खान, डॉ शाहीन हमदानी, डॉ डब्ल्यू सी लिउ, डॉ प्रणव जैन, डॉ विपिन अरोरा, डॉ दीपक जैन, डॉ समीर बरड़िया, डॉ गौरव दानी, डॉ जे पी मेश्राम, डॉ नीलम कोठारी, डॉ सुविमल दत्ता, डॉ जयराम अय्यर, डॉ ताबिश अख्तर, डॉ अरशद सिद्दीकी, डॉ सुधीर शुक्ला, डॉ के व्ही माहेश्वर, डॉ अलोक दीक्षित, डॉ सुनील भुसारी, डॉ सौरभ, डॉ अंकुर परगनिहा, डॉ पुलक जैन, डॉ विनय सिंह, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ अतुल अग्रवाल, डॉ श्रीनाथ, डॉ देवेंद्र रत्नानी, डॉ रहेजा, डॉ जी एस भाटिया, डॉ जसविंदर भाटिया और एम आर एसोसिएशन से देवरूप बिस्वास, अरिंदम चक्रवर्ती, तुहिन चक्रवर्ती, विशाल चतुर्वेदी, ललित शर्मा, सैय्यद इसफानी, बालमुकुंद देशमुख, बसंत राना, पुनीत कुमार, हिमांचल, उमेश साहू, नितेश चावड़ा आदि शामिल हुए।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!