Breaking News

कोलकाता रेप मर्डर केस : अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों में प्रोटेस्ट

द सीजी न्यूज

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में देश में चल रही हड़ताल का यूके के डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने समर्थन किया है। डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने एक पत्र जारी करके जूनियर डॉक्टर को न्याय दिलाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पहल करने की मांग की है।

लंदन में इंडिया हाउस के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ब्रिटेन के एडिनबर्ग और लीड्स में भी डॉक्टरों ने सभा कर घटना का विरोध किया। डॉक्टरों ने पत्र में लिखा कि जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और लोगों के प्रति राज्य की लापरवाही को दर्शाती है।

पत्र में लिखा गया है कि सार्वजनिक तौर पर सुरक्षा उपाय न होने का महिलाओं पर असंगत प्रभाव पड़ता है। इस घटना से साफ है कि सभी कार्यस्थलों पर सार्वजनिक सुरक्षा उपाय और आतंरिक शिकायत तंत्र को तत्काल लागू करने की जरूरत है। ब्राइटन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी चिकित्सक डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि हम चिकित्सकों के साथ खड़े हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूएई में डॉक्टर सामूहिक तौर पर घटना विरोध कर रहे हैं। लंदन में 22 अगस्त को पार्लियामेंट स्कवायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास ब्रिटिश भारतीय महिला डॉक्टर घटना को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!