Breaking News

31 अक्टूबर तक होगा राशनकार्ड नवीनीकरण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए समय सीमा में वृद्धि की गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तय की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। नवीनीकरण हेतु शेष राशन कार्ड धारक राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कराया जा सकता हैं। अधिक जानकारी के लिए खाद्य विभाग से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!