Breaking News

जिला अस्पताल परिसर में सड़क डामरीकरण कार्य का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला हॉस्पिटल परिसर में सड़क डामरीकरण कार्य का आज विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद 15 वें वित्त मद से 12 लाख 53 हजार रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य आज से शुरू कर दिया गया।

इस दौरान निगम सभापति राजेश यादव, सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू, आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ ओपी वर्मा, जीपी उपाध्याय, दिलीप ठाकुर, वार्ड पार्षद बबीता गुड्डू यादव, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉफ व नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!