- जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर
- दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन
- जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई
द सीजी न्यूज
कोंडागांव ऑडिटोरियम में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश के अमर नायकों और बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी हम सभी को प्रेरित करती है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी से प्रेरणा लेकर हमारा प्रदेश आगे बढ़े और विकास के पथ पर सतत अग्रसर रहे, इस के प्रयास हम सभी को मिलजुल कर करने हैं। इस मौके पर ललित चंद्राकर ने जिला प्रशासन द्वारा लगाएं गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी व जिलेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

