Breaking News

महापौर ने रुकवाया पेवर ब्लॉक का काम : गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने आज महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर के साथ पुरानी गंज मंडी में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर पेवर ब्लॉक्स की गुणवत्ता, बिछाने की प्रक्रिया, लेबर की उपलब्धता और समतलीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।
महापौर ने निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप न होने पर उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। पेवर ब्लॉक की फिटिंग सही ढंग से नहीं की गई थी। पेवर ब्लॉक ठीक से दबाया नहीं गया था। रेत और बेस लेयर की मोटाई मानक से कम पाई गई। लेवलिंग, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की गति पर भी महापौर ने नाराजगी जताई। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर महापौर ने दोबारा कार्य करने कहा।
महापौर ने साफ कहा कि शहर में घटिया क्वालिटी से किये गए निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां मानक अनुसार कार्य नहीं हुआ है, वहां पेवर ब्लाक उखाड़कर दोबारा सही गुणवत्ता के साथ लगाया जाए।
महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। ठेकेदारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई, तो ठेकेदार पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिये। ताकि, समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो सके।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!