- कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने साई बाबा के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना
द सीजी न्यूज
दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर के 49 वें वार्षिक साई महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिन भर मंदिर में साई भजन की धूम मची रही। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। भंडारा में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण किया। साई महोत्सव में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने श्री साई बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशियली और सुख समृद्धि के लिए कामना की। यादव भंडारा स्थल पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं को महाप्रसादी की सामग्री परोसी। साई महोत्सव की बधाई दी। महापौर अलका बाघमार ने भी श्री साई बाबा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, काशीराम कोसरे, पार्षद साजन जोसेफ, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, पार्षद और भाजपा नेता मौजूद रहे।
महाप्रसादी ग्रहण करने पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजेश यादव, राजकुमार नारायणी, समाजसेवी चतुर्भुज राठी, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश मंत्री अशोक राठी, पार्षद प्रकाश गीते, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, प्रकाश जोशी, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, अमृत लोढ़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा, सुमित वोरा, दीपक चोपड़ा, जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष बंटी शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पंगत पर बैठकर महाप्रसादी ग्रहण किया।
शाम को श्री साई बाबा की महाआरती के बाद श्री साई बाबा की भव्य शोभायात्रा (पालकी यात्रा) निकाली गई। शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ साई मंदिर से सिविल लाइन, पदमनाभपुर, मुक्तनगर, आदर्श नगर, कन्हैयापुरी चौक, आजाद चौक से होकर कसारीडीह चौक पहुंची। शोभायात्रा का रास्ते भर श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर जगह-जगह स्वागत किया। कई श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के स्वागत में अपने-अपने घरों के सामने दीपक जला रखे थे। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में दिवाली का माहौल बना। कसारीडीह चौक से शोभायात्रा मंदिर पहुंची, देर रात्रि श्री साई बाबा की सेज आरती के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।
साई महोत्सव के अंतिम दिन महाप्रसादी वितरण व शोभायात्रा में सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सह सचिव संतोष यदु, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद वोरा, संजय लाखे, विनय चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, गणेश निर्मलकर, नरेंद्र राठी, राकेश सेन, रोमनाथ साहू, अजय मिश्रा, जयंत खिरोड़कर, बीएल अग्रवाल, मुरलीधर राउत, नितिन शेंडे, अरविंद लोखंडे, प्रशांत राउत, श्रीधर भजने, प्रभाकर राव पाटने, विपिन बोहरा, अतुल मढ़रिया, कृष्ण देशमुख, अनिकेत यादव, धनेश सिंह राजपूत, महेश वर्मा, प्रीति राजपूत, संध्या साहू, दीप्ति राउत, स्वीटी सिंह, रजनी सिंह, संगीता सिंह सहित अन्य सदस्यगण और श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


