- सशस्त्र बल ध्वज दिवस कोष में अधिक राशि संग्रहण के लिये दुर्ग जिला सम्मानित
द सीजी न्यूज
दुर्ग। पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए गठित सशस्त्र बल ध्वज दिवस कोष में जिला प्रशासन द्वारा अधिक राशि संग्रहण कर कोष में जमा करने पर दुर्ग जिले को सम्मानित किया गया। शहीद जांबाज सैनिकों व उनके परिजनों के प्रति नागरिक एकजुटता व सम्मान प्रदर्शित करने सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर को राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह को गवर्नर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
