Breaking News

प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन करते पकड़े गए चार वाहन, वन विभाग ने जप्त किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग।  वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेश में वन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले के धमधा और पाटन वनमंडल में विभागीय टीम द्वारा 4 दिसंबर को निर्धारित रोस्टर व रात्रि गश्त के दौरान प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया।

 

 

 

वन संरक्षण को मजबूत करने के लिए वनों की कटाई पर रोक, सघन वृक्षारोपण, अवैध व्यापार पर सख्ती, जन जागरूकता अभियान, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और सख्त कानूनी ढाँचे (जैसे वन संरक्षण अधिनियम) का पालन जरूरी है । प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहनों पर वन अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इनमें से चार वाहन सीजी 04 जेसी 8048, सीजी 06 एम 0463, सीजी 07 सीए 1055 और सीजी 07 सी 7985 को जब्त कर पाटन डिपो में रखा गया है, जबकि सीजी 04 जेडी 7725 को कुम्हारी डिपो में सुरक्षित रखा गया है।

डीएफओ दीपेश कपिल ने बताया कि नियमानुसार आरोपियों से मुआवजा अधिरोपित करते हुए प्रतिबंधित काष्ठों को राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण, सघन गश्त और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!