Breaking News

बीएसपी के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ विधायक देवेंद्र रखेंगे उपवास : ट्रेड यूनियन, सामाजिक-व्यापारिक संगठनों से मांगा समर्थन

  • रिटेंशन स्कीम आवास के नए नियम को वापस लेने, कार्मिकों के मिनिमम वेज, टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, हाउस फॉर ऑल स्कीम के मुद्दे पर 2 दिवसीय उपवास पर बैठेंगे विधायक

द सीजी न्यूज

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव सेल-बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ  गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक देवेंद्र यादव 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से उपवास पर बैठेंगे। रिटेंशन स्कीम आवास के नए नियम को वापस लेने, कार्मिकों के मिनिमम वेज, टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, हाउस फॉर ऑल स्कीम के मुद्दे पर विधायक देवेंद्र यादव ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
देवेंद्र यादव ने सभी यूनियनों और व्यापारियों से इन मुद्दों को लेकर समर्थन मांगा है। सभी मजदूर यूनियन संघ को विधायक ने पत्र लिखकर कहा है कि बीएसपी प्रबंधन की कुछ नीतियां जनविरोधी है। अब सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने भिलाई में रहने वाले और बीएसपी से जुड़े लोगों को एकजुट होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।
विधायक ने इंटक, सीटू, एटक, एक्टू, स्टील, ठेका श्रमिक यूनियन, भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ, ओए ऑफिसर्स एसोसिएशन, एम्पलाइज एसोसियेशन समेत सभी यूनियन और संगठनों से विधायक ने समर्थन मांगा है। विधायक यादव ने कहा कि सेल-बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली शिक्षा, चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है।
इसके अलावा लीज और रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटित आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर मे मनमानी बढ़ोतरी की गई है। लीजधारियों को नोटिस जारी कर आवास खाली करने दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी की जा रही है। प्रबंधन ने 20 प्रतिशत छंटनी का लक्ष्य रखा है। उनके हक का मिनिमम वेज नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!