- चंदखुरी, करगाडीह, कोलिहापुरी में मंडई मेला और बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज
दुर्ग। ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदखुरी, करगाडीह, कोलिहापुरी में आयोजित मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती और मंडई मिलन समारोह मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने जैतखाम गुरु गद्दी व बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों का सम्मान भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढिय़ों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।
चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान जनता की मांग पर विधायक ललित चंद्राकर ने कोलिहापुरी में सतनाम भवन व डोम शेड निर्माण की घोषणा की। ग्राम करगाडीह में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन, सतनाम महिला समिति द्वारा वाद्य यंत्र, स्वेच्छानुदान से साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच करण सेन, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, सरपंच करण सेन, उपसरपंच रूपेंद्र साहू, पूर्व सरपंच धनश्याम गजपाल, पूर्व सरपंच संतोष सोनवानी, पुरेन्द्र वर्मा, गिरिराज बघेल, जिपं सदस्य आशा विक्की मिश्रा, सरपंच ईश्वर साहू, उपसरपंच भूपेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख, राम प्रसाद देशलहरे मानसा देशलहरे रतन ख़ुटेल सरस्वती देशलहरे गौकरन टंडन रजऊ राम देहलहरे ज्ञान दास बांधे संजय गायकवाड़ पूजा भारती हिना देशलहरे आगेश्वर भारती योगराज देशलहरे सरपंच कविता ठाकुर सतनामी समाज अध्यक्ष चैतराम ख़ुटेल, संजय बघेल, कार्तिक राम बघेल, चिंता राम ख़ुटेल, नरसिंग बारले, नरेन्द्र देशलहरे, दिलीप खेमलाल चंद्राकर राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
