Breaking News

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए विधायक चंद्राकर – शाला परिसर में बनेगा डोम शेड

द सीजी न्यूज

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान ललित चंद्राकर ने साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूली छात्राओं द्वारा विज्ञान से संबंधित मॉडलों को देखकर जमकर सराहना की।
विधायक ललित चंद्राकर ने स्कूल निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले दानवीर स्व दाऊ सैनजीत हिरवानी की मूर्ति का शाला परिसर में अनावरण भी किया। स्व हिरवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए चंद्राकर ने कहा कि किसी भी स्कूल का वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को दिखाने का मंच होता है। स्कूल में बच्चों ने एक से बढ़कर साइंस मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडल से बच्चों की सोच का पता चलता है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा देने प्रोत्साहित किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने शाला परिसर में डोम शेड निर्माण कराने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, उतई मंडल भाजपा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, पार्षद सोनू राजपूत, सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, विजय लक्ष्मी साहू, लक्ष्मीनारायण साहू,  चंदू देवांगन, रूपेश पारख, दानेश्वरी देशमुख, सुनीता वर्मा, नीलम गढ़े, डिकेन्द्र हिरवानी, राधिका हिरवानी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सुरडूंग में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए


जामुल। सुरडूंग के शिवपुरी स्टेडियम में आयोजित श्रीमद् वाल्मीकि रामायण एवं श्रीराम कथा कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से पधारे स्वामी डॉ. राघवाचार्य महाराज को प्रणाम कर व्यासपीठ की पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।


विधायक ललित चंद्राकर ने संध्या आरती में सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सेवा और धर्म के संदेशों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विधायक चंद्राकर ने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सुख-शांति की स्थापना कर सकते हैं।

बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम ग्राम चंदखुरी, करगाडीह, कोलिहापुरी में गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल होकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर विधायक ललित चंद्राकर ने आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों का सम्मान भी किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश मनखे-मनखे एक समान सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढिय़ों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।
विधायक चंद्राकर ने जनता की मांग को स्वीकार करते हुए कोलिहापुरी में सतनाम भवन व डोम शेड निर्माण और ग्राम करगाडीह में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन, सतनाम महिला समिति के द्वारा वाद्य यंत्र और साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!