Breaking News

जनदर्शन में शिकायत : बिना मान्यता संचालित श्री शंकरा विद्यालय में एडमिशन, प्रमाणित बीज से नहीं हुआ अंकुरण  

  • नाली बंद होने व सड़क ढलान बदलने से जल जमाव
  • जनदर्शन में कुल 113 आवेदन हुए प्राप्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद समुचित समाधान व निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित 113 आवेदन प्राप्त हुए।
नगपुरा के कृषकों ने बीज से अंकुरण न होने की शिकायत की। कृषकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रुआंबांधा द्वारा उपलब्ध कराए गए गेहूं किस्म एच.आई. 8759 के बीजों का अंकुरण बेहद कम हुआ है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सेवा सहकारी समिति नगपुरा से 6 बोरी गेहूं बीज खरीदा था। बीज की बुआई नदी किनारे कछार भूमि में की गई, लेकिन आज तक केवल 10 से 15 प्रतिशत ही अंकुरण हो पाया है। कलेक्टर ने प्रबंधक बीज निगम को बीज की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मैत्रीकुंज रिसाली के नागरिक ने सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय पर बिना वैध मान्यता के छात्रों का नए एडमिशन लेने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की मान्यता 31 मार्च 2025 तक वैध थी, जिसके बाद आवश्यक वर्तमान कार्यकारिणी सूची जमा न करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी है। इसके बावजूद श्री शंकरा विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम कोनारी में नया विद्यालय खोलकर बिना मान्यता व मनमानी ढंग से स्टाफ  नियुक्त कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही करने कहा।
वार्डवासियों ने आदित्य नगर वार्ड 20 में नाली बंद करने और सड़क की ढलान बदलने से जल जमाव व गंदगी की समस्या की शिकायत की। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों से कुछ मकान मालिकों द्वारा सड़क का निजी उपयोग करते हुए नाली को बंद कर दिया गया। सड़क निर्माण करने पर नाली को पूरी तरह से बंद कर सड़क की ढलान घर की ओर कर दी गई। इससे गंदा पानी घर के सामने जमा होने लगा है। स्थायी जलजमाव के कारण क्षेत्र में दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड पार्षद, नगर निगम आयुक्त और संबंधित जोन कार्यालय को भी समस्या की जानकारी दी गई है। कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *