Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री के आश्वासन के बाद स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की हड़ताल स्थगित

द सीजी न्यूज

भिलाई/ राज्य के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साहू ने स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कई मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने की जानकारी दी है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश दे दिया है। नगरीय निकाय में नवीन सेट-अप तैयार किया जा रहा है। महासंघ की अन्य मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
महासंघ के महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।
चर्चा के दौरान प्रदेश के निकायों में कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांगों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। मंत्री साव ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के हरेक बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है। आदेश भी जारी हो चुका है। नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने नवीन सेटअप तैयार किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है।
निकाय के शेष दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस पर नीतिगत निर्णय होना है। साव ने महासंघ के अन्य मांगों पर कंडिकावार चर्चा कर आने वाले दिनों में समुचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले आश्वासन के आधार पर महासंघ ने प्रदेश में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, महामंत्री अनिल सिंह, उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, गोपाल सिंह, मंत्री विवेक रंगनाथ, ईश्वर वर्मा, विजेन्द्र परिहार, वनीष दुबे, शशिकांत यादव, विरेन्द्र देशमुख ने महंगाई भत्ता प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!