Breaking News

जुए की फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, 21 जुआरी गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह में जुए की फड़ पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 91 हजार रुपए कैश, एक कार, 10 बाइक और 25 मोबाइल समेत कुल 9 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया गया है।
नंदिनी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर जुए की फड़ पर छापा मारा। इस दौरान 52 पत्ती ताश के साथ 21 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, एक आल्टो कार (कीमत करीब 50 हजार रुपए), 7 बाइक (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए), 25 मोबाइल (अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए) बताई गई है। कुल मिलाकर 9 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका पुलिस ने कब्जे में लिया।
पुलिस प्रवक्ता एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि कार्रवाई में खुर्सीपार निवासी सुखेश नयां, सुरडंग के कमलेश्वर सिंह व संतोष शुक्ला, दुर्ग के धनराज व दिनेश सोनी, स्मृति नगर के प्रशांत वर्मा व विक्की साहू, कोहका के नयन साहू, हिंमाशु निषाद, ध्रुव सोनी, नगपुरा के संतोष सेन, जसवंत, प्रकाशदास गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिन्हा, वैशाली नगर के मोहित वर्मा आदि को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!