Breaking News

निगम मुख्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस : महापौर अलका ने किया ध्वजारोहण : संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन

  • लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है भारत का संविधान : सभापति श्याम शर्मा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम मुख्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर अलका बागमार, सभापति श्याम शर्मा व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान के साथ की गई। महापौर ने ध्वजारोहण किया  और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

महापौर अलका बागमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने आम जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को महापौर, सभापति और आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

महापौर अलका बागमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। यह उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को शत्-शत् नमन किया।

  • भारत का संविधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव : सभापति श्याम शर्मा

सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के साथ अनेक देशों ने आजादी की यात्रा शुरू की, लेकिन कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था असफल रही। इसके विपरीत भारत अपने सशक्त संविधान और गणतांत्रिक मूल्यों के बल पर न केवल मजबूती से खड़ा है, बल्कि निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है।

इस अवसर पर महापौर अलका बागमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी मेंबर लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, हर्षिका संभव जैन, जीतू महोबिया, रामू सेन, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मो. सलीम सिद्दीकी, प्रकाश चंद थवानी, गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, दीपक अग्रवाल, विनोद मांझी, पंकज साहू, मोहित मरकाम, सिद्धार्थ साहू, अपर्णा मिश्रा, प्रेरणा दुबे, आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, अभ्दय मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, सत्यनारायण शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!