- झांकी में जिला पंचायत और शिक्षा विभाग और परेड में जिला पुलिस बल अव्वल रहा
- केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यमंत्री साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, एनसीसी जुनियर एवं सीनियर के 10 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये। समारोह के समापन पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री तोखन साहू ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
समारोह में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, एसपी विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, सिल्ली थॉमस, एसडीएम हितेश पिस्दा, उत्तम ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त झांकी में जिला पंचायत दुर्ग और शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं जेल विभाग को संयुक्त रूप से दिया गया। तृतीय स्थान कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग को दिया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषि उन्नति व जल संरक्षण को प्रदर्शित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान के.पी.एस. नेहरू नगर भिलाई, द्वितीय विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, तृतीय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा को मिला। सांत्वना पुरस्कार सेजेस दीपक नगर को मिला। परेड में सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरूष ) को प्रथम, सीमा सुरक्षा बल को द्वितीय और नगर सेना (महिला) को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी सीनियर(बालक), द्वितीय एनसीसी सीनियर (बालिका) एवं तृतीय एनसीसी जुनियर (बालक) को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छ.ग.पर्यावरण संरक्षण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.अनीता सावंत, विज्ञान विकास केन्द्र उर्मिला ओझा और एनसीसी अधिकारी ममता ध्रुव द्वारा किया गया।
गणतंत्र दिवस पर अपनी कर्मठता और सेवा के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
दुर्ग/ 77 वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय से शेष नारायण साहू सहायक ग्रेड-3 को ई-ऑफिस और आधार बायोमेट्रिक प्रणाली में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर कार्यालय से दीपेन्द्र बघेल सत्कार लिपिक, रीतु राजपूत सहायक ग्रेड-02, ईश्वर राव भृत्य और यज्ञदत्त देशमुख सहायक ग्रेड-02 ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। निर्वाचन कार्यों में विशेष योगदान के लिए नागेश्वर साहू भृत्य, खोमेन्द्र कुमार हरदेल भृत्य, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आर. के. बोरकर राजस्व अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग से वेदप्रकाश देवांगन जिला समन्वयक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मनीष कुमार सहायक ग्रेड-03, आनंद गंधर्व डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, अफसाना बानो सहायक ग्रेड-03 और एकता स्व सहायता समूह उमरपोटी को बर्तन बैंक के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य हेतु सराहा गया।
स्वास्थ्य और सुरक्षा के मोर्चे पर, डॉ. ज्योति ध्रुवे चिकित्सा अधिकारी, जितेन्द्र साहू फार्मासिस्ट को, राजस्व विभाग से नारद दास ग्राम कोटवार, शामेल राजू भृत्य, शिवचरण मरकाम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कृष्ण कुमार कुलदीप प्रस्तुतकार ग्रेड-02, सत्येन्द्र कन्नौजे राजस्व निरीक्षक और कमलेश कुमार ताम्रकार सहायक ग्रेड-02, आदिवासी विकास विभाग के लव कुमार वर्मा छात्रावास अधीक्षक और हेमन्त कुमार देवांगन डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा और खेल जगत में तनवीर अकील जिला क्रीड़ा अधिकारी ने युवा संसद खेल और विपीन गनवीर सहायक ग्रेड-02 कोे स्काउट गाइड जम्बूरी के सफल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, हरीश देवांगन संकुल समन्वयक व सुपरवाईजर को सम्मानित किया गया।
जनसंपर्क विभाग से कनक कोमरा सहायक ग्रेड-2 और हेमा साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर, योजना एवं सांख्यिकी विभाग से रोहित कुमार सोनी सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं तेजेश्वरी साहू संगणक, आपदा प्रबंधन में नगर सेना के दिनेश चन्द्राकर सैनिक और ओंकार सैनिक, नगर पालिक निगम रिसाली, भिलाई और दुर्ग से चन्द्रपाल हरमुख स्टेनो, विकास यादव डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, दीपक कुमार देवांगन उप अभियंता और दिवंगत अनिल मिश्रा जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी की सेवाओं को भी याद किया गया। मछली पालन विभाग से हर्षिता साहू मत्स्य निरीक्षक और विद्युत विभाग से नरेन्द्र कुमार देवांगन कार्यालय सहायक श्रेणी-01, खुमान सिंह निषाद परिचारक श्रेणी-02 और योगेश्वर प्रसाद पटेल सहायक लाइनमैन श्रेणी-01 ने अपनी सेवाओं से जनता को लाभान्वित किया।
उद्यान विभाग से सुरभि श्रीवास्तव प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी, भानुप्रिया ठाकुर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, बीज एवं कृषि विकास नि.लि. से अरविंद भाई कार्यालय सहायक, कृषि विभाग से कालेश्वर विश्वकर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, दिव्या चन्द्राकर कृषि विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग से डी. एस. भारद्वाज सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और डॉ. पूर्णिमा पराते पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के कार्यों को सराहा गया। निर्माण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के युधिष्ठिर सोनवानी उप अभियंता और सविता गोस्वामी मानचित्रकार, तथा आयुष विभाग के डॉ. मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय फार्मासिस्ट आयुर्वेद को उनकी कार्यकुशलता हेतु सम्मान मिला। आबकारी विभाग की सुप्रिया शर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी और संदीप तिर्की आबकारी आरक्षक को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के लिए, रोजगार कार्यालय के विनोद नायर एन.आई.एस. कोच और बालक दास डहरे पी.टी.आई. को युवाओं को सफल प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग से चित्ररेखा निषाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शारदा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परिवहन विभाग के सुभाष बंजारे व लोकेश पाटिल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के देवेन्द्र सिंग सारवां और तुषार त्रिपाठी प्रबंधक को, ऊर्जा विभाग के मालीराम साहू उप अभियंता और शुभम महोबिया कम्प्यूटर ऑपरेटर को विशिष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। वन विभाग से राजेश कुमार प्रजापति सीएफओ और त्रयम्बक साहू बीएफओ, भू-अभिलेख शाखा के संतोष कुमार नागरे सहायक अधीक्षक, रविन्द्र श्रीवास्तव चैनमेन भू-अभिलेख और श्याम लाल साहू सहायक अधीक्षक को पुरस्कृत किया गया।
नगर पंचायत उतई के विनोद ध्रुव सफाई दरोगा, नगरीय निकाय शाखा की रजत कुजूर सहायक अधीक्षक व नंद कुमार निर्मलकर चौकीदार, नगर पालिक निगम दुर्ग प्रकाश चंद थवानी कार्यपालन अभियंता, पंकज साहू उप अभियंता, प्रेरणा दुबे उपअभियंता व सुपरवाईजर जल संसाधन विभाग से भावना सिन्हा उप अभियंता को सम्मानित किया गया। निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ रूपेश जोशी, राजेश्वरी राजपूत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राहुल कुमार झा सहायक शिक्षक, मधु नामदेव, योगिता सहायक शिक्षक, सरिता साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। विशेष रूप से बालक ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अनुशंसा पर अनेक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें थाना सुपेला के निरीक्षक विजय यादव को अपराध निराकरण, थाना पुरानी भिलाई के निरीक्षक अम्बर भारद्वाज को साहस दिखाने, नंदिनी नगर के सउनि हेमलता वर्मा को विवेचना, डीसीआरबी शाखा के सउनि विजय देशमुख को नार्काेटिक्स नष्टीकरण और यातायात में सउनि सुशील पाण्डेय को यातायात प्रबंधन हेतु, आर रामसिंह साहू 1740 और आर 1315 विजय शर्मा को भी सराहा गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग से सउनि (अ) आकाश राजपूत को ई-ऑफिस, प्र.आर. 1619 विजेन्द्र सिंह को ऑपरेशन मुस्कान, प्र.आर. 81 जावेद खान, सुपेला के आरक्षक 345 सूर्याप्रताप सिंह को समानित किया गया। साथ ही म.आर. 1014 श्वेता ठाकुर, आर. 1532 पुष्कर दीवान, आर. 126 संतोष राय, आर. 328 दिनेश विश्वकर्मा, आर. को सम्मान मिला। डायल 122 से 320 हसन अली, आर. 1498 दीपक मानिकपुरी को, म.आर. 450 मनीषा कुमारी और महिला काउंसलर अंजना श्रीवास्तव और अजय कल्याणी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, आर. 1686 जितेन्द्र साव, आर. 1331 मुनेश्वर देशमुख और आर. 895 अभिषेक यादव, आर. 929 गिरधर दास मानिकपुरी और आर 83 विक्रम सिंह राजपूत को भी उनकी लगन व मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


