THE CG NEWS
दुर्ग। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों से गृह भेंट कर उनका सम्मान किया। सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र कुमार दुबे के सेवाकाल में 2014में महानिर्देशक राष्ट्रीय कैडेट कोर सम्मान ,2015 में बेस्ट टीचर अवॉर्ड राज्यपाल बलराम दास टंडन के कर कमलों से, 2016 में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार व 2016 में ही शिक्षा मंत्री अवार्ड सहित अन्य अवार्ड्स मिले हैं।उनके केलाबाडी निवास पहुंचकर शाल श्रीफल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया।
शशिकांत तिवारी ने संबोधन में राजेंद्र कुमार दुबे के सेवाओं का उल्लेख करते हुए सरहाना की तथा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा ,शिक्षक एवं शिक्षक दिवस के बारे में सारगर्भित संबोधन दिया।
आर्यनगर पहुंचकर वर्तमान में शासकीय प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनोद में सेवा दे रहीं शिक्षिका कविता शर्मा को शाल-श्रीफल-मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। शशिकांत तिवारी ने उनकी सेवाओं के बारे में सराहना करते हुए जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने किया।
इस अवसर पर कार्यकमों में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नविता शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, रमेश शर्मा, संजय पांडेय, काजल मिश्रा, किरण शर्मा, कांता जोशी का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

