Breaking News

बड़े पैमाने पर वोट चोरी के कारण छत्तीसगढ़ में नहीं बन पाई कांग्रेस की सरकार : वोरा

THE CG NEWS

दुर्ग। पूरे देश में  वोट चोरी के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर सुनियोजित वोट चोरी के कारण ही राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। अगर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होते तो कांग्रेस की सरकार बनना तय था।

वोरा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत हर वर्ग के लोगों को सम्मान और अधिकार देने का काम हुआ। भूपेश सरकार ने राज्य के हर वर्ग के लोगों के लिये कार्य किया। इसके बावजूद चुनाव में कांग्रेस की हार हो गई। चुनाव में इस पराजय से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वोट चोरी का खुलासा होने के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी होने से ही कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। 

उन्होंने आगे कहा कि “ चुनाव के बाद से परिणामों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण जनादेश प्रभावित हुआ।” कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करती रही है। मतदाता सूची, मतदान या मतों की गणना को लेकर किसी भी स्तर पर सवाल उठने पर संबंधित संस्थाओं को तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

वोरा ने कहा कि “वोट चोरी” जैसे गंभीर आरोप लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं और इन पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय निष्पक्ष जांच और स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखना सभी संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

Check Also

‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू – कांग्रेस

प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की जोड़ी के कथित नापाक मंसूबों को विफल करेगा विपक्ष इंडिया गठबंधन के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!