Breaking News

संयुक्त खातेदारों के एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त :जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल ने सीएम विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

THE CG NEWS

दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन हेतु कृषकों के संयुक्त खातेदारों के एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 अक्टूबर को अधिसूचना की है, जिसके अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन हेतु संयुक्त खाते में धान विक्रय के लिए केवल लम्बरदार का एग्रीस्टेक पंजीयन आवश्यक रहेगा और सह खातेदारों को पृथक से एग्रीस्टेक पंजीयन किये जाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

पंजीयन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लिया। इस निर्णय के लिए बेलचंदन ने सहकारिता परिवार और किसानों की ओर से मुख्यमंत्री को आभार पत्र प्रेषित किया।

Check Also

राहुल को हिरासत में लेने पर भड़के शशि थरूर : कहा – सरकार की प्रतिक्रिया शर्मनाक

THE CG NEWS नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!